-->
भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।



बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जमुई जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन। प्रदर्शन की अध्यक्षता  जिलाध्यक्ष अनिल सिंह एवं पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कांग्रेस भवन से जुलूस निकाला गया, जुलूस में मोदी सरकार के खिलाफ खूब नारे लगाए गए। मोदी-शाह इस्तीफा दो, मोदी सरकार मुर्दाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, प्रियंका गांधी जिंदाबाद के नारे से गूंज उठा जमुई शहर ।

हरेंद्र सिंह ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह सोनिया गांधी और राहुल गांधी से माफी नहीं मांगते, इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का हर कार्यकर्ता आंदोलन करता रहेगा। वही सिंह ने बताया कि आगे भी चरणबद्ध आंदोलन होगा। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता के साथ साथ महासचिव श्रीनिवास सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष देवी, उपाध्यक्ष दिवाकर , प्रवक्ता सदानंद सिंह, जिला महासचिव संजय सिंह, वरिष्ठ नेता नवीन सिंह, युवा नेता फैजल साहब, सिकंदरा, बरहट और लक्ष्मीपुर प्रखंड के अध्यक्ष अशोक दास, कुमार गंधर्व, श्रीराम मांझी, सुनील कुमार मंडल, धर्मेंद्र पासवान, प्रदेश प्रतिनिधि सुधीर सिंह, अरुण मिश्रा, डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, जयदेव सिंह, ब्रह्मदेव राम, उदय सिंह, मंतून सिंह, रिजाउल होडा आदि उपस्थित थे।

0 Response to "भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article