-->
बाराति की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर में तीन युवकों की मौके ही मौत।

बाराति की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर में तीन युवकों की मौके ही मौत।



शनिवार की सुबह एक शादी समारोह से लौट रही बाराति की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर इतना जोर का तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार जमुई के वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से अलीगंज प्रखंड निवासी विनोद सिंह की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर चार युवक कार से लौट रहे थे।

लौटते समय महना गांव के पास तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। युवकों की पहचान रिशु सिन्हा, बाबू गुप्ता,और विक्रम कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि चौथा युवक रोहित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकगीत कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफरल अस्पताल भेजा गया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक संभवतः नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वही इस हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची परिजनों में कोहराम मच गया।

0 Response to "बाराति की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई, टक्कर में तीन युवकों की मौके ही मौत।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article