-->
संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।

संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।



शुक्रवार को जमुई स्थित समाहरणालय के संवाद कक्ष में प्रभारी जिला पदाधिकारी (उप विकास आयुक्त) की अध्यक्षता में महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया| इस अवसर पर संवाद रथ को प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखंडों के लिए रवाना किया गया| कुल 11 संवाद रथ जमुई जिले के दसों प्रखंडों में भेजे गए।

प्रभारी जिला पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि जिले के दसों प्रखंडों में जीविका द्वारा गठित 1245 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया जाना है, जिसकी विधिवत शुरुआत शुक्रवार से कर दी गई है| | प्रत्येक दिन 22 ग्राम संगठन में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन संवाद रथ के द्वारा किया जाएगा। यह कार्यक्रम लगभग दो महीने तक चलेगा| प्रत्येक दिन रोजाना दो पाली में कार्यक्रम का संचालन सुबह 9 बजे 11 बजे तक एवं दूसरी पाली में संध्या 4 से 6 बजे तक किया जायेगा| इसके पूर्व पटना में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग  के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं संवाद रथ को हरी झंडी दिखाई गई| इस दौरान संवाद कक्ष में जिला पंचायती राज पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगण तथा जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं जीविका के जिला स्तरीय प्रबंधक शामिल हुए।

 क्या है महिला संवाद का उद्देश्य। तो बता दें इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराना एवं कार्यक्रम में शामिल महिलाओं से उनके गाँव-टोलो की सामाजिक समस्याओं एवं आवश्कताओं पर चर्चा करना। जमुई जिले के दसों प्रखंड में द्वितीय पाली में 22 ग्राम संगठनों में महिला संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक ग्राम संगठन में दो से तीन सौ महिलाएं शामिल हुईं| महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान सभी महिलाओं को सरकार के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को ऑडियो-वीडियो क्लिप  के माध्यम से दिखाया गया| इस दौरान सभी महिलाओं को योजनाओं से सम्बंधित लीफलेट का वितरण किया गया।

ततपश्चात बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं के द्वारा अनुभव साझा किया गया| तत्पश्चात महिलाओं द्वारा सामाजिक मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिले के दसों प्रखंड में चिह्नित स्थलों पर हुआ महिला संवाद जमुई सदर के लखनपुर पंचायत के सृष्टि ग्राम संगठन, झाझा प्रखंड के जामुखरैया पंचायत के अन्नपूर्णा ग्राम संगठन, सोनो प्रखंड के दहियारी पंचायत के भारत ग्राम संगठन, सिकंदरा प्रखंड के खरदीह पंचायत के कोमल ग्राम ग्राम संगठन, खैरा प्रखंड के खैरा पंचायत के महरानी ग्राम संगठन, लक्ष्मीपुर प्रखंड के हरला पंचायत के लक्ष्मी ग्राम संगठन, बरहट प्रखंड में गूगालदीह पंचायत के सागर ग्राम संगठन,  ई.अलीगंज प्रखंड के पुरसंडा पंचायत के हरीशक्ति, गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के सरोज ग्राम संगठन, चकाई प्रखंड के चंद्रमंदीह पंचायत में चाहत ग्राम संगठन, रामचंदरडीह पंचायत के शुभम ग्राम संगठन में महिला संवाद का आयोजन किया गया।

0 Response to "संवाद रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article