
कायस्थ एकजुटता समय की मांग : राजीव रंजन प्रसाद
Sunday
Comment
जमुई। ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के तत्वावधान में रविवार को जमुई में भव्य कायस्थ महाकुंभ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष एवं जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में श्री प्रसाद ने कहा कि कायस्थ समाज की एकजुटता आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गई है। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, स्व. लालबहादुर शास्त्री, स्वामी विवेकानंद जैसी महान विभूतियों का स्मरण करते हुए कहा कि उनके वंशज आज अस्तित्व संकट के दौर से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कायस्थ समाज का प्रशासन, पत्रकारिता और न्याय व्यवस्था में ऐतिहासिक योगदान रहा है, परंतु आज इन क्षेत्रों में चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं।
राजनीतिक स्तर पर भी समाज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। श्री प्रसाद ने यह भी कहा कि बिहार के 35 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में कायस्थ समाज निर्णायक भूमिका निभा सकता है, लेकिन इसके लिए एकजुटता और वोट ट्रांसफर की क्षमता आवश्यक है। नीतीश सरकार द्वारा स्थापित इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, पॉलिटेक्निक और अन्य तकनीकी संस्थानों के लाभ को समाज के छात्रों तक पहुँचाने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा रोज़गार के लिए पचास लाख अवसर सृजित किए गए हैं और स्टार्टअप योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े कायस्थों को भी सहायता प्रदान की जा रही है। समाज को सक्रिय होकर इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। जीकेसी के जमुई जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने कहा कि जमुई जिला संगठन ने कायस्थ समाज को एकजुट करने और जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। महाकुंभ इसका सशक्त उदाहरण है। वहीं शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज को शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से जोड़ना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
धर्मवीर आनंद ने कहा कि समाज के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए उद्यमशीलता को बढ़ावा देना होगा। पत्रकार भूपेंद्र सिन्हा ने कहा कि कायस्थ समाज को अपनी आवाज़ पत्रकारिता के माध्यम से और बुलंद करनी चाहिए। पत्रकार अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि डिजिटल मीडिया के इस युग में समाज को अपनी ऑनलाइन उपस्थिति मजबूत करनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीकेसी के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिन्हा ने की और मंच संचालन राकेश मणि ने किया। पटना, बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा, झाझा, खैरा, बरहट सहित विभिन्न जिलों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।इस अवसर पर संबोधीत करने वाले पदाधिकारियों मे प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन,प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ नम्रता आनंद,दीप श्रेष्ठ,रवि शंकर प्रसाद सिन्हा,अरविंद सिन्हा,डॉ सरोज कुमार,भास्कर मनोरंजन आदि।प्रमुख उपस्थिति में डॉ अंजनी सिन्हा,गौतम कुमार सिन्हा, संजीव कुमार, सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. अमित रंजन, डॉ. मनीषा रंजन, विवेक कुमार,नेहा मणि, प्रभात कुमार सिन्हा,विकास सिन्हा, धीरज सिन्हा,पंकज श्रीवास्तव,अनंत पिन्हा,नीरज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ ऑक्सफोर्ड स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गान से हुआ, जिसने पूरे आयोजन को भावनात्मक और सांगीतिक ऊर्जावान बना दिया। वहीं कार्यक्रम से पूर्व बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पारितोषिक प्रदान किया गया।
0 Response to "कायस्थ एकजुटता समय की मांग : राजीव रंजन प्रसाद"
Post a Comment