-->
धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जंयती।

धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जंयती।



राजद के प्रधान कार्यालय में चक्रवर्ती सम्राट अशोक जयंती समारोह का आयोजन राजद के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर राजद नेता मुरारी राम, रामदेव यादव, अशोक कुशवाहा, पप्पू मंडल, रुस्तम समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में राजद जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव ने सम्राट अशोक की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। त्रिवेणी यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में अनेक शक्तिशाली और चक्रवर्ती राजा हुए हैं, जिनमें मौर्य वंश के सम्राट अशोक भी एक महान व्यक्तित्व हैं।

उन्होंने कहा कि अशोक ने मगध के राज्य को अपने अधीन तो लिया ही, साथ ही उनके राजतिलक के मार्ग में आई विभिन्न बाधाओं का सामना भी अद्भुत शक्ति और धैर्य के साथ किया। अशोक को चक्रवर्ती राजा इसलिए कहा जाता है क्योंकि वे अपने राज में भोग-विलास में नहीं डूबे रहे, बल्कि निरंतर पराक्रम करते रहे। राजद नेता मुरारी राम ने सम्राट अशोक के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 304 ई.पू. में वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था। वे सम्राट बिंदुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा थे। अशोक कुशवाहा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते में हुए कहा, 'सम्राट अशोक के दो हजार साल बीत जाने के बावजूद उनके राज्य का प्रभाव दक्षिण एशिया में आज भी देखा जा सकता है।

0 Response to "धूमधाम से मनाई सम्राट अशोक की जंयती।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article