
राष्ट्रगान को अपमान करने के विरोध में मुख्यमंत्री का प्रतिरोध मार्च
Saturday
Comment
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में राष्ट्रगान को अपमान किया जिसके विरोध में प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के निर्देश पर आज जमुई प्रधान कार्यालय से जिला प्रधान महासचिव मुरारी राम के अध्यक्षता में सैकड़ों कार्यकर्ता झंडा लेकर प्रतिरोध मार्च निकालते हुए नीतीश कुमार का पुतला जलाया। इस मौके पर प्रदेश सचिव सह पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सिकंदरा एड गोल्डन अम्बेडकर ने कहा कि नीतीश जी बिमार मुख्यमंत्री है इन्होंने विकास कम अनाप-शनाप बयान ज्यादा आजकल दे रहें हैं जिससे बिहार ही नहीं बल्कि भारत देश अपमान हो रहा है इन्हें स्वेच्छा से इस्तीफा दे देना चाहिए एनडीए गठबंधन के साथी भाजपा जानबूझ कर यह सब करबा रहा है
जिससे नीतीश कुमार ज्यादा बदनामी साबित हो लेकिन इनको कुर्सी का ज्यादा लोभ है और भाजपा को सरकार में रहने का ज्यादा शोकिन है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही एक विकल्प है जिसे आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाकर बिहार को विकसित देखता चाहता है। राजद जिला उपाध्यक्ष रामदेव यादव ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान देश का अपमान जो बर्दाश्त योग्य नहीं है लेकिन डबल इंजन का सरकार थेथर है इसे भारत देश को अपमान का कोई फर्क नहीं है इसे जानकारी होना चाहिए कि जब मेवालाल चौधरी को यही सरकार ने राष्ट्रगान को अपमान के विरोध में ही इस्तीफा देना पड़ा था लेकिन नीतीश कुमार क्यों नहीं देना चाहते हैं यह दुर्भाग्य है। भीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार बिंद ने कहा कि राष्ट्रगान का अपमान अगर हमलोगों का दल के नेता करता तो वर्तमान में मुकदमा कर जेल में डाल दिया जाता लेकिन नीतीश कुमार की तरह इनका प्रशासन है
जो मजबूर होकर शासन सत्ता के गठजोड़ में चल रहा है यह लोकतंत्र का अपमान है इन पर भी मुकदमा दर्ज करने का मांग प्रतिरोध मार्च के माध्यम से मांग करता हूं। इस मौके पर राजद नेता प्रयाग यादव, रंजीत यादव, जिला महासचिव विजय यादव, युला जिला उपाध्यक्ष विकास यादव,बुद्धिजीवी जिला अध्यक्ष श्रीकृष्णा यादव, राजद नेता रवीन्द्र मंडल,राजद नेता अशोक कुमार कुशवाहा, अम्बिका यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरूण चौहान, रामानंद यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष राज यादव , अनुसूचित कार्यकारी जिलाध्यक्ष महेंद्र दास, सकिंदर दास,राजद नेता कार्तिक यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता पुतला दहन में शामिल हुआ।
0 Response to "राष्ट्रगान को अपमान करने के विरोध में मुख्यमंत्री का प्रतिरोध मार्च"
Post a Comment