
मनीष कश्यप पर F I R, बीजेपी से देंगे इस्तीफा।
Thursday
Comment
भाजपा नेता मनीष कश्यप ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। वो आज शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देंगे। मनीष ने बताया कि, उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर छपरा के दिघवारा थाना में महिलाओं की पिटाई की खबर प्रसारित की थी। इस खबर के बाद उनके चैनल के खिलाफ F I R दर्ज हुई है। मनीष ने कहा कि वह पहले पार्टी से इस्तीफा देंगे। उसके बाद उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
मनीष कश्यप गुरुवार को फेसबुक लाइव आकर कहा, 'मैं अपनी गिरफ्तारी से पहले पार्टी से इस्तीफा दूंगा। इस्तीफा इसलिए दूंगा ताकि कोई ये न कहे की मनीष कश्यप भाजपा में था तो उसके साथ पुलिस ने बर्बरता नहीं की।बता दें छपरा के साइबर थाना में गलत और भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में बुधवार को 11 यूट्यूबर्स पर F I R दर्ज हुई थी।
जिसमें भाजपा नेता मनीष कश्यप का भी चैनल शामिल हैं। वही उन्होंने कहा कि मां के कहने पर ही जुड़े थे BJP से मनीष कश्यप पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा में शामिल हुए थे।
उन्हें दिल्ली में पार्टी की सदस्यता दी गई थी। सदस्यता लेने के बाद जेपी नड्डा और नरेंद्र मोदी से मनीष कश्यप ने मुलाकात की थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद मनीष कश्यप ने कहा था कि अपनी मां के कहने पर मैंने ये फैसला लिया है।बता दें छपरा के साइबर थाना में गलत और भ्रामक खबर फैलाने के आरोप में बुधवार को 11 यूट्यूबर्स पर FIR दर्ज हुई थी। जिसमें भाजपा नेता मनीष कश्यप का भी चैनल शामिल हैं।
0 Response to "मनीष कश्यप पर F I R, बीजेपी से देंगे इस्तीफा।"
Post a Comment