-->
शमशाद आलम ने सदस्यता ग्रहण करते ही लोगों को कर रहे जागरूक।

शमशाद आलम ने सदस्यता ग्रहण करते ही लोगों को कर रहे जागरूक।



 रोजा का महीना चल रहा है मौसम ने भी ली है करवट उसके बावजूद भी कार्यकर्ताओं के साथ मैदान में उतर गए हैं शमशाद आलम। तेजस्वी यादव की सरकार बनी तो सबसे पहले गरीबों का खून चूसने वाले स्मार्ट मीटर को उखाड़ फेकेंगे, माई बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को ₹2500 हर महीना दिया जाएगा। यह कहना है जमुई के पूर्व प्रत्याशी एवं मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम का। वे मंगलवार को खैरा प्रखंड के विभिन्न गांवों में डोर टू डोर जा कर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।

जागरूक करने के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राजद के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव, प्रखंड अध्यक्ष अरुण चौहान के साथ-साथ युवा अध्यक्ष भी मौजूद थे। शमशाद आलम ने बताया कि पार्टी के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि बीते दिनों जमुई स्थित  राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय मैं जमुई के पूर्व प्रत्याशी एवं मुखिया प्रतिनिधि शमशाद आलम ने राजद के जिला अध्यक्ष त्रिवेणी यादव से मुलाकात कर सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पटना में तेजस्वी यादव एवं अन्य नेताओं के मौजूदगी में राजद की सदस्यता ग्रहण किए थे। बता दे की शमशाद आलम पप्पू यादव के काफी नजदीकी रहे हैं जो जमुई विधानसभा का चुनाव लड़े और उसमें 18000 मत प्राप्त किए थे।

फिर जाप को छोड़कर जातियों की सदस्यता ग्रहण कर लिया उसे समय महागठबंधन की सरकार थी बिहार में मंत्री अशोक चौधरी के नेतृत्व में सदस्यता ग्रहण किए थे लेकिन अब जदयू को छोड़ राजद में शामिल होगे है, प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष अरुण चौहान  जिला अध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव, राजद नेता उपाध्यक्ष रामदेव यादव युवा राजद  नेता  रामानंद यादव सूरज प्रकाश सिंह विष्णुदेव के साथ दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोग मजबूत होकर संगठन को मजबूत करने एवं तेजस्वी सरकार लाने का नारा भी लगाया गया

0 Response to "शमशाद आलम ने सदस्यता ग्रहण करते ही लोगों को कर रहे जागरूक। "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article