
कार्यालय के सामने नौ वार्ड पार्षदों ने शुरू किया आमरण अनशन।
Friday
Comment
नगर पंचायत प्रशासन की कार्यशैली से नाराज 12 वार्ड पार्षदों में नौ वार्ड पार्षदों का दल ने शुक्रवार को नगरपंचायत कार्यालय के आगे मोर्चा खोल अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन शुरू कर दिया है। इस बाबत धरना का नेतृत्व कर रहे वार्ड 11 के वार्ड पार्षद विजय कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन यहां का नगर पंचायत प्रशासन कोई ध्यान तक नहीं दे रही है।
प्रशासन समय रहते अपना रवैया सुधार लें, वरना गंभीर परिणाम झेलने होंगे। कहा कि इस बार बड़ा आंदोलन होगा। बताया कि वार्ड से संबंधित समस्याओं से कई बार अवगत करवाने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। बताया कि बोर्ड की सहमति अनुसार प्रस्ताव दिया गया, लेकिन उस प्रस्ताव को भी नपं प्रशासन ने सिरे से खारिज कर नामंजूर कर दिया। नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर नपं प्रशासन बिना टेंडर प्रक्रिया के तहत जेम्स पोर्टल के जरिए एक करोड़ इक्यानवे लाख रुपये की राशि को तीन वार्ड यानि वार्ड चार, वार्ड पांच एवं वार्ड दो में आवंटित कर दी है। जबकि नौ वार्ड को यूं हीं छोड़ दिया गया। यह वार्ड विकास की राशि का वाट जोह रहा है।
इन सभी वार्ड में कोई काम नहीं हो रहा है। जिससे वार्ड की जनता में आक्रोश पनपते जा रहा है। कहा कि नपं प्रशासन को पारदर्शिता के साथ यह निर्णय लेना था कि सामान्य रूप से सभी वार्डों में उक्त राशि को निविदा प्रक्रिया के तहत आवंटित कर विकास को गति दें। वहीं कर्मियों की बहाली में भी पारदर्शिता पूर्वक आमसभा कर एवं विज्ञप्ति के माध्यम से प्रचार प्रसार कराकर बहाल करने का निर्णय लें। जिससे यहां के बेरोजगारों को हिस्सेदारी मिल सकें।
कहा कि जब तक वार्ड की समस्याओं को दूर नहीं करेगी, आमरण अनशन जारी रहेगा। इस दौरान आमरण अनशन में शामिल वार्ड पार्षदों में वार्ड एक से अनीता देवी, वार्ड तीन से राजेश मिश्रा, वार्ड छह से रेखा देवी, वार्ड सात से अनीता कुमारी, वार्ड आठ से सीता देवी, वार्ड नौ से तारा देवी, वार्ड 10 से निशा देवी, वार्ड 11 से विजय पांडेय के साथ वार्ड 12 से विशुनदेव रविदास मौजूद थे।
0 Response to "कार्यालय के सामने नौ वार्ड पार्षदों ने शुरू किया आमरण अनशन।"
Post a Comment