-->
धूमधाम व उल्लास के साथ की गयी सरस्वती पूजा

धूमधाम व उल्लास के साथ की गयी सरस्वती पूजा



बेगूसराय जिले के साहेपुर कमाल प्रखंड के परोरा गांव स्थित मां चंडिका स्थान के प्रांगण में मां शारदे की प्रतिमा स्टूडेंट फ्रेंड क्लब के द्वारा बुधवार को विद्या की देवी, वीणावादिनी मां सरस्वती की पूजा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राएं उपस्थित होकर मां सरस्वती की पूजा पूरे भक्तिभाव से किया। पूजा के उपरांत अपने दोस्तों को अबीर गुलाल लगा कर गले मिल। एक दूसरे को बधाई दी। विद्वान पंडित द्वारा वैदिक मंत्रों के उच्चारण से पूरा माहौल भक्तिमय हो रहा था। गांव के हर लोग इस पूजा को लेकर काफी उत्साहित दिखे। वही इस मौके पर कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा सांस्तिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने अपने शानदार प्रस्तुति से लोगों को खूब मनोरंजन किया। वही स्टूडेंट फ्रेंड्स क्लब के सदस्य कृष्ण मुरारी सिंह ने कहा मां शारदे की प्रतिमा हर वर्ष हम लोगो के द्वारा बैठाया जाता है। 2002 से लेकर लगातार धूम धाम से मनाया जाता है।

वही हिमांशु सिंह ने कहा कि मां शारदे की पूजा पूरे गांव भक्ति भाव से करते हैं। बसंत पंचमी के उत्सव में पीले रंग के पोशाक में लोग दिखे। देवी सरस्वती को पीले रंग के कपड़े पहनाए जाते हैं और उन्हें उसी रंग के फूल और मिठाई चढ़ाई जाती है। वही बंटी कुमार सिंह ने कहा देवी सरस्वती, ज्ञान, संगीत, कला और बुद्धि की हिंदू देवी, आकासीय लोकों में निवास करने वाली मानी जाती हैं। वह अक्सर दैवीय और लौकिक पहलुओं से जुड़ी होती है, जो उच्च ज्ञान और आध्यात्मिक ज्ञान की खोज का प्रतीक है।

0 Response to "धूमधाम व उल्लास के साथ की गयी सरस्वती पूजा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article