-->
प्रधानाध्यापिका के साथ रसोइया ने किया मारपीट,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

प्रधानाध्यापिका के साथ रसोइया ने किया मारपीट,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

शुक्रवार को टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा पासवान टोला स्थित नवीन प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापिका सोनिया कुमारी के साथ रसोईया ललिता देवी और उनकी पुत्री के द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है। जिससे प्रधानाध्यापिका सोनिया कुमारी घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है । वही घायल प्रधानाध्यापिका सोनिया कुमारी ने बताया कि वह प्रत्येक दिन विद्यालय खोलने के बाद साफ सफाई करती है और हमेशा रसोईया ललिता देवी के द्वारा कूड़ा फेंक दिया जाता है। शुक्रवार को भी साफ सफाई के दौरान जब कूड़ा नहीं फेंकने के लिए रसोइया ललिता देवी को कहा गया तो उसने अपनी बेटी के साथ मिलकर मारपीट करना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गई। फिलहाल प्रधानाध्यापिका का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत सामान्य बनी हुई है।

0 Response to "प्रधानाध्यापिका के साथ रसोइया ने किया मारपीट,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article