
सोहराय पर्व पर सरकार छुट्टी दे -कल्लू मरांडी
जमुई स्टेडियम मैदान में भाकपा माले के जनसंगठन आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में सैकड़ों की तादात में आदिवासी महिला पुरुष बच्चे बच्चियों ने अपने पारम्परिक भेश में झाल,ढोलक,मृदग,मानर लेकर सबसे सिधो कान्हो चाँद भैरव झानो फूलों को याद करते हुए समारोह की सुरूआत किया वही समारोह की अध्यक्षता आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक कल्लू मरांडी ने किया वही समारोह को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सोहराय प्रकृति का पर्व है. इसमें प्रकृति की रक्षा के लिए पूजा की जाती हैं और समाज के लोग मिलकर उत्साह मनाते हैं.
सोहराय पर्व हम आदिवासी बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
सोहराय पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य गाय और बैलों को खुश करना है। गाय और बैल बेजुबान होते हैं और उनकी मेहनत से ही खेतों में फसल तैयार होता है। उनके साथ खुशियों को बांटने के लिए पर्व मनाया जाता है। इसके अलावा हर वर्ष फसल अच्छा हो, इसको लेकर भी पर्व मनाया जाता है। साथ ही साथ आदिवासी बहनो ने अपने भाई के लंबी उम्र एवं खुशहाली की भी कामना करती है स्वतंत्रता संग्राम में देश में आदिवासीयों अपना महान बलिदान दिया है परंतु जो सम्मान उन्हें मिलना चाहिए देश में वो सम्मान उन्हें आज तक नहीं मिल पाया स्वतंत्रता संग्राम में संथाल हुल के नायक अमर शहीद सिद्धू-कान्हू चांद-भैरव फुलो-झानो की संपूर्ण बिहार में कहीं भी कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है उन्होंने बिहार विधानसभा समेत जमुई मुख्यालय एवं सभी प्रखंडों में अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश में करोड़ो की तादाद में आदिवासी समाज के लोग हैं सभी धर्मों के पर्व त्यौहारों में सरकार सरकारी छुट्टी करती है परंतु आदिवासी समाज के महान पर्व सोहराय पर कोई छुट्टी नहीं है सरकार सोहराय पर्व पर सरकारी छुट्टी घोषित करे वही समारोह में मुख्य अतिथि भाकपा माले के जिला सचिव शम्भू शरण सिंह,बाबू साहब सिंह,मनोज कुमार पांडेय, बासुदेब राय, जयराम तुरी, कंचन रजक रमेश यादव, बासुदेब हासदा खूबलाल राणा,चमन हेम्ब्रम, बुधन हेम्ब्रम, लखि टुडू राजकुमार हेम्ब्रम,बालेश्वर हेम्ब्रम, संजय रॉय मो हैदर, ब्रमदेव ठाकुर,तालो सोरेन,रिझू बासके,रुपण मुर्मू,एंथोनी मुर्मू,चमन मुर्मू,लखिया टुडू,मनका मुर्मू,बाबूलाल मरांडी, लखन मुर्मू,दिलीप मुर्मू,,संजय मरांडी,निसात मुर्मू,छोटन मरांडी,समेत बड़ी तादाद में लोंगो ने भाग लिया।
0 Response to "सोहराय पर्व पर सरकार छुट्टी दे -कल्लू मरांडी"
Post a Comment