
जिला कार्यकारिणी की बैठक मैं उदय नारायण चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार ने देश को कर्ज में डूबाया।।
Tuesday
Comment
मंगलवार को युवा राजद की ओर से जिला कार्यकारिणी की बैठक एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यरम का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने किया । प्रमाण पत्र वितरण समारोह में युवा जिला कार्यकारणी के सदस्य प्रखंड अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला सचिव एवं जिला कार्यकारिणी सदस्य को प्रमाण पत्र दिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए उदय नारायण चौधरी ने कहा कि 2014 तक देश पर 55 लाख करोड़ रूपया देशवासियों पर कर्जे था। आज भाजपा की सरकार में 255 लाख करोड़ रूपया कर्ज में डूबा है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर कर्ज में डूबा दिया है। बैठक युवा राजद जिला प्रभारी मोहम्मद नसीम, राजद जिला अध्यक्ष डॉ त्रिवेणी यादव, राजद जिला अध्यक्ष उपेंद्र तांती, वरिष्ठ नेता जय नारायण राव, विजय कुमार, अशोक राव,राजेश कुमार यादव ,संजय यादव,
चंदन कुमार, उपेंद्र शर्मा, रोशन कुमार, अरुण सिंह यादव, विकाश महतो, सुभाष शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
0 Response to "जिला कार्यकारिणी की बैठक मैं उदय नारायण चौधरी ने कहा भाजपा की सरकार ने देश को कर्ज में डूबाया।।"
Post a Comment