-->
अधिकारियों ने जेल में मारा छापा

अधिकारियों ने जेल में मारा छापा



रविवार की सुबह जमुई जेल में अधिकारियों के द्वारा जेल के सभी वार्डों में छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी अभियान लगभग 4:30 बजे से 6 बजे तक चलता रहा। इस अभियान में जिले के सीनियर डिप्टी कलेक्टर कुमार अनुज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी मुख्यालय डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह एसडीपीओ सतीश सुमन कार्यपालक दंडाधिकारी मनोज कुमार सिंह जमुई सदर वीडियो श्रीनिवास गिद्धौर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार सहित कई थानों के दरोगा और दर्जनों पुलिसकर्मी मौजूद थे। वही अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी ने बताया कि जमुई जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, जेल अस्पताल, नक्सली वार्ड, जनरल वार्ड की सघन जांच हुई। जांच में कुछ भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि डेढ़ घंटा तक जमुई जेल की सघन जांच किया गया। इस जांच में कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। छापेमारी 4 बजे से 6 :00 बजे तक करीब डेढ़ घंटा तक हुई है लेकिन कुछ भी नहीं मिला। छापेमारी अभियान में जिले के आधा दर्जन अधिकारी मौजूद थे। कई थानों की दरोगा व पुलिस बल मौजूद थे। उन्होंने कहा कि यह रूटीन चेक था जो बराबर होते रहता है।

0 Response to "अधिकारियों ने जेल में मारा छापा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article