-->
दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं कीर्ति राज सिंह

दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं कीर्ति राज सिंह



सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने कामनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक विजेता कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। पटना जिले के खुसरूपुर प्रखंड के बड़ा हसनपुर गांव की रहने वाली कीर्ति राज सिंह ने सब जूनियर पावरलिफ्टिंग कामनवेल्थ चैंपियनशिप में तीन इवेंट में हिस्सा लिया था। कीर्ति राज सिंह ने छह स्वर्ण पदक जीत कर पूरी दुनिया में बिहार का नाम रोशन किया है। कृति ने 57 किलोग्राम वेट कैटेगरी में छह स्वर्ण पदक जीते हैं। दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राजकीय-राष्ट्रीय सम्मान से अंलकृत डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को अपनी संस्था का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया है। डा. नम्रता आनंद ने कीर्ति राज सिंह को शुभकामना देत हुये उसे मोमेंटो, अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया है।इस अवसर पर डा. नम्रता आनंद ने कहा, बिहार की बेटी कीर्ति राज सिंह ने पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है। कीर्ति इसी तरह बिहार और अपने देश का नाम रौशन करती रहे।बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने की है।

खेलोगे कुदोगे तो बनोगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो बनोगे नवाब” बचपन से हमे एक चीज जरूर सुनने को मिलती है, लेकिन बदलते दौर के साथ इस कहावत की परिभाषा भी बदल चुकी है, क्योंकि अब खेल में भी करियर बना सकते हैं और अच्छा भविष्य पा सकते हैं।आज के समय में खेल में करियर तो बना ही सकते हैं साथ ही एक अलग पहचान भी आप बना सकते हैं। वहीं कीर्ति राज सिंह ने दीदीजी फाउंडेशन का ब्रांड एम्बेस्डर बनने पर खुशी जतायी है।कीर्ति ने बताया कि वह जब कक्षा 4 में थी तभी से स्कूल में होने वाले खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया करती थी। कीर्ति राज सिंह इन दिनों गुवाहाटी के लक्ष्मीबाई नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल एजुकेशन से बीपीएड की पढ़ाई कर रही हैं। कीर्ति राज सिंह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता और सभी शुभचितंको को देती है।

0 Response to "दीदीजी फाउंडेशन की ब्रांड एम्बेस्डर बनीं कीर्ति राज सिंह"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article