
साढ़े सोलह सो रुपये में विद्यालय रसोईया से महीना दिन काम लेना महिलाओं को अपमानित करना है
Thursday
Comment
बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ के राज्यव्यपी प्रदर्शन के तहत आज जमुई में सैकड़ों महिलाओं ने शहर में मार्च करते हुए जोरदार नारा लगाते हुए उन्होंने कहा केन्द्रीयकृत रसोईघर का टेंडर रद्द करो।,रसोइयों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दो, 26 हजार मानदेय भुगतान करो।,रसोइयों को 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय दो। रसोइयों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दो। रसोइयों को ईपीएफ, ईएसआई का लाभ दो का मांग उठाया प्रदर्शन का नेतृत्व विद्यालय रसोईया संघ के जिला सचिव मोहम्द हैदर और जिला अध्यक्ष दीपमाला ने किया वही जिला सचिव मो हैदर ने कहा कि बिहार सरकार मध्याह्न भोजन योजना में एक नई व्यवस्था ला रही है। वह विद्यालयवार बन रही भोजन को बंद कर एक केन्द्रीयकृत रसोई घर में बनायेगा और वहां से अगल-बगल के विद्यालयों में सप्लाई करेगा। केन्द्रीयकृत रसोई हेतु सरकार ने टेंडर निकालकर एजेंसियों से 7 सितम्बर तक आवेदन भी ले लिया है। अब सरकार कह रही है कि 22 सितम्बर तक एजेंसियों की चयन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी। ऐसे में पूर्व से कार्यरत रसोइयों का क्या होगा ? बच्चों की परोसी जाने वाली गुणवतापूर्ण भोजन का क्या हमें हर हाल में सरकार के इस कुत्सित प्रयास को रोकना है। चाहिए वही भाकपा माले के युबा नेता बाबू साहब सिंह ने कहा की एक तरफ जहाँ देश के सांसद में महिला आरक्षण बिल दो तिहाई बहुमत के साथ पास हुआ लेकिन बीजेपी टेक्निकल पेच लगा कर 2024 के आम चुनाव से दुर रखना और इस बिल को फिर ठंडे बस्ते में डाल देना महिलाओं के प्रति कुंठित मानसिकता को दर्शाती है दूसरी तरफ बिहार विद्यालयो में काम कर रही हमारी रसोईया बहनों केंद्र सरकार के तरफ से कोई मदद नही मिल रहा है वही रसोई या संघ के जिला उपाध्यक्ष इंदु देवी ने कहा कि न्याय के साथ विकास का नारा देने वाली नीतीश सरकार से हम सभी रसोई बहनों को साढ़े सोलह सो रुपये में विद्यालय रसोईया से महीना दिन काम लेना महिलाओं को अपमानित करने जैसा है मौके ब्रमदेव ठाकुर,गरुदयाल मंडल दीपमाला, रीना देवी,आशा देवी,उर्मिला देवी,गांगो देवी,पारो देवी, बेबी देवी,पिंकी देवी,संजू देवी,देवंशी देवी,जनता देवी
0 Response to "साढ़े सोलह सो रुपये में विद्यालय रसोईया से महीना दिन काम लेना महिलाओं को अपमानित करना है"
Post a Comment