
जिले के 60 किसान गए भ्रमण दर्शन के लिए गए भागलपुर
Thursday
Comment
गुरुवार को जिला मत्स्य कार्यालय के सामने जिले के 60 किसानों को मत्स्य पालन के नविनतम तकनिक से अवगत कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर भागलपुर रवाना किया। दो दिवसीय भ्रमण दर्शन कार्यक्रम है । इस कार्यक्रम के माध्यम से जिले के किसान नई तकनीक की जानकारी लेंगे। मत्स्य विभाग जिले के किसानों को मत्स्य जीवी बनाने में युद्ध स्तर पर लगे हुए हैं। जिले के खैरा प्रखंड के अरुणवाबांक पंचायत, हरखार पंचायत, गोली पंचायत व गढ़ी पंचायत के किसानों के समूह को अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने कहा की सभी मत्स्य कृषक दो दिवसीय भ्रमण दर्शन कार्यक्रम में मत्स्य पालन की नवीनतम तकनीक की जानकारी के लिए जा रहे हैं इस तकनीकी को अच्छी तरह से प्राप्त करने उपरांत अपने तालाबों में नयी तकनीक का समावेशन कर जिले के मत्स्य उत्पादन एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ाने मे सहयोग करेंगे।
इस कार्यक्रम में मे जमुई जिले के खैरा प्रखंड के अरुणवाबांक पंचायत, हरखार पंचायत, गोली पंचायत व गढ़ी पंचायत के किसानो को भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के (नवगछिया ) अंचल स्थित दिव्या मत्स्य हैचेरी, आईस प्लांट, बायोफ्लॉक टैंक, नर्सरी तालाब, स्टॉकिंग तालाब एवं नारायणपुर अंचल स्थित आद्र भूमि में केज कल्चर देख सकेंगे और मछली पालन की नवीनतम तकनीक से लेकर मत्स्य बीज उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण मत्स्य संरक्षण के बारे मे जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।मौके पर जिला मत्स्य पदाधिकारी राजेश कुमार पंडित, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार चौबे, अभय कुमार, मत्स्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, धीरज कुमार, कोमल कुमारी, कृष्ण कुमार पाठक एवं स्थानीय किसान राजेंद्र साव, श्यामसुन्दर मरांडी, महादेव मुर्मू, अर्जुन हेमब्रम, त्रिवेणी सिंह आदि सहित 60 किसान भ्रमण दर्शन में गए हैं।
0 Response to " जिले के 60 किसान गए भ्रमण दर्शन के लिए गए भागलपुर"
Post a Comment