-->
  शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे जमुई

शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे जमुई



 शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव केके पाठक शिक्षा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। शुक्रवार को मुख्य सचिव पाठक जमुई पहुंचे हैं। इस दौरान उनका एक अलग ही रुप देखने को मिला। एक स्कूल में उन्होंने अनियमितता के बाद विद्यालय के प्रिंसपल से माफी मांगने को कहा। लेकिन वो बारिश का बहाना बनाने लगे। इसके बाद सचिव नाराज हो गए। इसके बाद उन्होंने कहा कि बारिश में दस-दस मर्डर करवा दीजिएगा फिर कहिएगा कि सर बारिश हो रही थी। दरअसल, शुक्रवार सुबह से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक जमुई जिला के सभी विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान सबसे पहले वह जिला के गिद्धौर प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने लगातार कई विद्यालयों का निरीक्षण किया और महुलीगढ़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंचे। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति और उनको बैठने का तौर-तरीका देखकर केके पाठक भड़क गए और उन्होंने विद्यालय के प्रधान प्रकाश तांती को जमकर फटकार लगा दी। बारिश का बनाया बहाना तो डांटने लगे सचिव दरअसल, जब शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव केके पाठक विद्यालय का निरीक्षण करने उत्क्रमित मध्य विद्यालय महुलीगढ़ पहुंचे, तो वहां एक ही कमरे में तीन-तीन कक्षा चलाए जाने को लेकर शिक्षा सचिव बिफर उठे। यह पूरा मामला विद्यालय के भवन से जुड़ा हुआ है। इस विद्यालय में पूर्व से तीन कक्षाएं मौजूद थी और बाद में उसे अपग्रेड कर तीन और कक्षाएं बनाई गई। जिसमें कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है

लेकिन शिक्षा सचिव के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि जो नए तीन कमरे बनाए गए हैं, उनमें ताला लगा हुआ है और कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पुराने भवन के तीन कमरों में पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने विद्यालय प्रधान प्रकाश तांती को बुलवाया और इसका कारण पूछा। जिस पर विद्यालय प्रधान ने कहा कि सर बारिश होने के कारण आज शिक्षकों की उपस्थिति भी नहीं हो सकी है और बच्चे भी कम आए हैं। इसी कारण बच्चों को एक ही कक्षा में पढ़ा रहे हैं। जिस पर अपर मुख्य शिक्षा सचिव ने विद्यालय प्रधान को फटकार लगाते हुए कहा कि बारिश का बहाना बना रहे हैं, क्या करिएगा दस-दस मर्डर करवा दीजिएगा और कहिएगा सर क्या करें? बारिश हो रही थी। इसके बाद उन्होंने डीएम अवनीश कुमार सिंह को एक्शन लेने का आदेश दिया। शिक्षक के आगे हाथ जोड़कर खड़े हो गए केके पाठक इसी विद्यालय में अपर मुख्य शिक्षा सचिव ने विद्यालय प्रधान से स्कूल की स्थिति के बारे में बातचीत करने का प्रयास किया। तब उनके द्वारा गोल-मटोल जवाब दिया जाने लगा। थोड़े देर के बाद जब वह शिक्षक के जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तब उन्होंने विद्यालय प्रधान के आगे हाथ जोड़ लिए । उन्होंने कहा कि विद्यालय में चार शिक्षक में आज कितने शिक्षक उपस्थित हैं सहित  स्कूल की व्यवस्था, बच्चे की संख्या, पढ़ाई , साफ सफाई, भोजन सहित दर्जनों प्रश्न निरीक्षण के दौरान पूछे। अपर मुख्य शिक्षा सचिव काफी तल्ख तेवर में नजर आए और उन्होंने विद्यालय के शौचालय, रसोई घर, क्लासरूम सहित अन्य सभी कमरों का गहन निरीक्षण किया।

0 Response to " शिक्षा विभाग के प्रमुख मुख्य सचिव केके पाठक पहुंचे जमुई"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article