-->
जमुई के आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया उल्टा तिरंगा

जमुई के आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया उल्टा तिरंगा



जिनके कंधों पर बच्चों का भविष्य बनाने की जिम्मेदारी होती है वो आज उल्टा तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करते दिखे। स्वतंत्रता दिवस पर जमुई में बड़ी लापरवाही देखने को मिली। मामला जमुई के इस्लामनगर अलीगंज प्रखंड क्षेत्र के कैथा पंचायत का है

जहां धनार गांव के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 में गुरूजी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उल्टा झंडा फहरा दिया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आंगनबाड़ी केंद्र में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को उल्टा ही फहरा दिया गया।

इस्लामनगर अलीगंज के प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 83 पर उल्टा तिरंगा फहराने की जानकारी मिली है। इस संबंध में जब सीडीपीओ ज्योति कुमारी से बात की गयी तो उनका कहना था कि इस बात की जानकारी उनके पास नहीं है।

इस संबंध में पता लगाने के बाद ही कुछ कहना उचित होगा। लेकिन जब दोबारा उन्हें कॉल किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा।बता दें कि जल्दबाजी में राष्ट्रीय ध्वज को उल्टा फहरा दिया गया। बिना किसी साज सज्जा के नंगी बास के सहारे झंडे को फहराया गया।

केंद्र की सेविका शकुंतला देवी और सहायिका शांति देवी पर छोटे-छोटे बच्चों के भविष्य को संभालने की जिम्मेदारी है। लेकिन उल्टा झंडा फहराने के बाद भी देर शाम तक उसे सही करना मुनासिब नहीं समझा

0 Response to "जमुई के आंगनबाड़ी केंद्र में फहराया गया उल्टा तिरंगा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article