-->
टिंकू पासवान बने मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

टिंकू पासवान बने मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया संघ की बैठक में लिया गया निर्णय



जमुई सदर प्रखंड के मुखिया संघ की बैठक संपन्न हुई । बैठक में सदर प्रखंड के 12 पंचायत में से 11 पंचायत के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। पूर्व में मुखिया संघ के अध्यक्ष रहे शमशाद आलम को अविश्वास प्रस्ताव लगाकर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष पद से हटा दिया गया। हटाने के बाद सर्वसम्मति से लखनपुर पंचायत के मुखिया टिंकू पासवान को मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाया गया। इसकी जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित जिले के अधिकारी से मिलकर लखनपुर पंचायत के मुखिया टिंकू पासवान को मुखिया संघ का अध्यक्ष बनाने की सूचना दिया गया।

इस दौरान पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पंकज यादव, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि गगन सिंह, लखनपुर पंचायत के मुखिया टिंकू पासवान, दौलतपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राहुल यादव इन्दपे पंचायत के मुखिया संतोष यादव, कुंदरी सनकुरहा पंचायत के मुखिया गीताबिंद, ठेगुआ पंचायत के मुखिया मंटू पाठक, अमरथ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि धीरज मोदी, चौरडिहा पंचायत के मुखिया राहुल यादव, बरबट्टा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि कारू पासवान, गड़संडा पंचायत के मुखिया अशोक पासवान उपस्थित थे। साथी मुखिया संघ की बैठक में सदर प्रखंड के 12 पंचायत में से 11 पंचायत के मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा मुखिया अध्यक्ष टिंकू पासवान को बनाने के बाद टिंकू पासवान ने कहा हमें आज जमुई प्रखंड के 12 पंचायतों में से 11 पंचायत के मुखिया एवं मुखिया प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से मुखिया संघ का प्रथम अध्यक्ष बनाया। इसके लिए सभी पंचायत के मुखिया और उनके प्रतिनिधियों को धन्यवाद करता हूं। साथ ही जिस विश्वास के साथ हमें अध्यक्ष बनाया गया है। मैं सभी प्रखंड के मुखिया और आम जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा और विकास के लिए सभी पंचायत में अग्रसर रहने का काम करूंगा।

0 Response to "टिंकू पासवान बने मुखिया संघ के अध्यक्ष मुखिया संघ की बैठक में लिया गया निर्णय "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article