-->
जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत

जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत



जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के अमारी गांव के टोलाटांड के एक युवक के अवैध संबंध से नाराज पत्नी ने जहर खाकर खुदकुशी कर लिया। महिला की मौत के बाद मायके पक्ष के लोगों ने हत्या और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मृतक की पहचान टोलाटांड निवासी विकास साह की 32 वर्षीय पत्नी रीना देवी के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार विकास की शादी 14 वर्ष पहले रीना देवी के साथ हुई थी।विकास बेंगलुरु में रहकर मजदूरी काम करता है। मृतक महिला के भाई ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति विकास कुमार साह, ससुर मसूदन साह, सास सोना देवी, विकास का भाई चंदन साह सहित अन्य लोग उसे प्रताड़ित करता था।विकास कुमार बेंगलुरु में रहता था जहां एक महिला के साथ उसका अवैध संबंध है। जब मेरी बहन ने इस बारे में उसे पूछा तो वह उसे अपने साथ लेकर बेंगलुरु चला गया और वहां भी उसके साथ मारपीट करने लगा। हर दिन मारपीट की घटना से तंग आकर मेरी बहन वापस अपने ससुराल चली गई थी। मृतक महिला के भाई ने आरोप लगाया कि ससुराल के सभी लोगों ने जबरन जहर देकर उसकी हत्या कर दी है।घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई है तथा पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सास सोना देवी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बारे में खैरा थानाध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी छानबीन कर रही है।

0 Response to "जहरीला पदार्थ खाने से हुई महिला की मौत"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article