
जमुई में सामाजिक कार्यो का प्रेरणा स्रोत है साईकिल यात्रा एक विचार - श्रेयसी सिंह।
Sunday
Comment
जमुई में पर्यावरण संरक्षण सहित कई सामाजिक कार्यो में योगदान कर रही साईकिल यात्रा एक विचार, जमुई मंच से जुड़े युवा प्रेरणा स्रोत बन कर देश विदेश में पहचान बना रही है यह जमुई के लिए गौरव की बात है, उक्त बातें जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने साईकिल यात्रा एक विचार के निरंतर रविवारीय कार्यक्रम के 378 वीं यात्रा मेंशामिल होते हुए सिकहरिया ग्राम पहुँची। इस अवसर पर उक्त ग्राम में निजी जमीन पर दो दर्जन पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। उनके द्वारा ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि सामाजिक, शारीरिक, आर्थिक, भावनात्मक तथा बौद्धिक रूप से पर्यावरण प्रदूषण हमारे दैनिक जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावित कर रहा है। पर्यावरण प्रदूषण वातावरण में विभिन्न प्रकार के बीमारीयों को जन्म देता है, जिसे व्यक्ति जीवन भर झेलता रहता है। यह किसी समुदाय या शहर की समस्या नहीं है बल्कि दुनिया भर की समस्या है तथा इस समस्या का समाधान किसी एक व्यक्ति के प्रयास करने से नहीं होगा। अगर इसका निवारण पूर्ण तरीके से नहीं किया गया तो एक दिन जीवन का अस्तित्व नहीं रहेगा। प्रत्येक आम नागरिक को ऐसे आयोजित पर्यावरण आन्दोलन में शामिल होना होगा। इसमे साईकिल यात्रा एक विचार के समर्पित योगदान से बेहतर परिणाम देखने को मिल रहा है।
मौके पर उपस्तिथ समाजसेवी धीरज सिंह ने कहा कि प्रकृति संसाधन हमारे जीवन का आधार है पर वर्तमान में जिस तरह जमुई में प्रकृति का दोहन हो रहा है उससे हम बड़े जल संकट के साथ कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है जिससे उभर पाना भविष्य में मुश्किल हो सकता है, इससे बचाव के लिए हमें मिलकर सामूहिक प्रयास से प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। सदस्य प्रिंस राज ने बताया कि हम सभी ने हमेशा से पर्यावरण के संसाधनों का भरपूर इस्तेमाल किया है और आज हमारे इतना विकास कर पाने के पीछे भी पर्यावरण का एक प्रमुख योगदान रहा है। मौके पर मंच के सदस्य राहुल सिंह राजपूत, अंकित सिन्हा, डुगडुग सिंह, विवेक कुमार, सचिराज पद्माकर, राहुल सिंह तोमर, पंकज कुमार, चंदन मिश्रा, कुंदन सिन्हा, मनीष कुमार, प्रिंस राज, शैलेश भारद्वाज, शैलेश कुमार, विवेक कुमार, के0पी0 शौर्य, ग्रामीण, गोलू कुमार, राकेश कुमार, धीरज सिंह, गौतम दुबे, मनोज दुबे, रविरंजन मिश्रा, शिव नारारण शर्मा, रुको मांझी, गीता मांझी, रामटहल ठाकुर, मदन ठाकुर, रामदेव साह, मदन साह सहित कई ग्रामीण उपस्तिथ थे।
0 Response to "जमुई में सामाजिक कार्यो का प्रेरणा स्रोत है साईकिल यात्रा एक विचार - श्रेयसी सिंह। "
Post a Comment