
पेड़ हमारे सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण। सचिराज पद्माकर
Sunday
Comment
रविवार को साईकिल यात्रा एक विचार के द्वारा 377 वें यात्रा श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम से निकल कर नगर परिषद क्षेत्र के शाहपुर ग्राम पहुँच कर निजी जमीन पर एक दर्जन से भी अधिक पौधारोपन कर ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। रविवारीय यात्रा का नेतृत्व कर रहे सदस्य सचिराज पद्माकर ने कहा कि वृक्षारोपण के लाभ बहुत ज्यादा हैं लेकिन हम अभी भी उनके महत्व की अनदेखी करते हैं। यह समय है कि हम यह महसूस करें कि पेड़ हमारे पर्यावरण के साथ-साथ हमारे सामाजिक और आर्थिक कल्याण के लिए कितने महत्वपूर्ण हैं। हम में से हर एक को जब भी संभव हो वृक्ष लगाना एक ज़िम्मेदारी के रूप में लेना चाहिए ताकि हम अपने ग्रह को जीवित रहने के लिए एक बेहतर स्थान बना सकें।
सदस्य पंकज कुमार ने कहा पेड़ भी पक्षियों और जानवरों की विभिन्न प्रजातियों के लिए एक आवास के रूप में सेवा करते हैं। इसके अलावा उन पर लगने वाले पत्ते, फूल और फल जीवित प्राणियों के लिए भोजन का एक स्रोत हैं। इतने महत्वपूर्ण होते हुए भी लोगो को पेड़ की संरक्षण के प्रति रुचि नही लेते है। वृक्षारोपण पर चर्चा करते हुए लड्डु मिश्रा ने कहा कि पेड़ पर्याप्त भोजन और आश्रय के साथ साथ जल प्रदूषण को नियंत्रित करने और मिट्टी के क्षरण को रोकने में भी मदद करते हैं। पहाड़ी इलाकों में वे मिट्टी को पकड़ उसे खिसकने से भी रोकते हैं। अतः हर मायने में पौधा रोपण एवं इसकी संरक्षण करना हर मानव का कर्तव्य होना चाहिए। इस अवसर पर मंच के सदस्य राहुल सिंह, डुगडुग सिंह, पंकज कुमार, के0पी0 शौर्य, सचिराज पद्माकर, लड्डू मिश्रा, सहित शाहपुर के ग्रामीण सुदामा कुमार, छोटू कुमार, जयनंदन कुमार, रंजीत राज , राजा कुमार, आशीष कुमार, सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
0 Response to "पेड़ हमारे सामाजिक, धार्मिक और आर्थिक कल्याण के लिए महत्वपूर्ण। सचिराज पद्माकर"
Post a Comment