
सड़क हादसा में दो की मौत 9 लोग हुए घायल।
Sunday
Comment
रविवार की सुबह जमुई - लखीसराय मुख्य मार्ग के समीप अंबा गांव के पास ऑटो और ट्रक में भीषण टक्कर में दो की मौत हो गई। वही 9 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सोनो थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव से एक ऑटो में सवार होकर गंगा स्नान करने के लिए सिमरिया घाट जा रहा था। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है । वही मृतक कि पहचान यद्दू कुमार रजक पिता केशो रजक और निशा कुमारी 2 वर्ष के रूप में हुए है।
वही भीषण टक्कर मैं गंभीर रूप से घायलों की पहचान शांति देवी 65 वर्ष पति बालकी यादव,राजकुमार यादव 30 वर्ष पिता कुलदीप यादव,पंकज यादव 25 वर्ष, पिता कुलदीप यादव,सुखदेव यादव 70 वर्ष पिता ढिलो यादव,भुसिया देवी 68 वर्ष पति सुखदेव यादव,बेनी यादव 55 वर्ष पिता ढिलो यादव,चालक किशन पंडित 45 वर्ष पिता सुखदेव पंडित और सतीश कुमार 9 वर्ष पिता राजकुमार यादव के रूप में हुए है।सभी एक ही गांव के बताए जाते है। इस घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
0 Response to "सड़क हादसा में दो की मौत 9 लोग हुए घायल।"
Post a Comment