
राजद ने मनाया डॉ० राममनोहर लोहिया का 113 वाँ जयंती
Thursday
Comment
गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय जमुई में राजद जिला अध्यक्ष सरयुग प्रसाद यादव के अध्यक्षता में डॉ० राममनोहर लोहिया का 113 वाँ जयन्ती समारोह पूर्वक मनाया गया। जिला अध्यक्ष श्री यादव ने डॉ राममनोहर लोहिया के विचारो पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि लोहिया महान समाजवादी नेता थे।
उनके पदचिन्हों पर हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव उनके पद चिन्हों पर चलकर आज विश्व में ख्याति प्राप्त किये। इसलिए हमसभी को उनके बताये हुए मार्गो पर चलने हेतु सकल्प के साथ उनके तेल चित्र पर पुष्प माला अर्पित किया। समारोह में राजद के वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने- अपने विचार दिये, और पुष्प अर्पित किये। अशोक कुमार राम, डा त्रिवेणी यादव,मुरारी राम केदार मुरमुर, रंजीत कुमार यादव,सीताराम यादव,ब्रह्मदेव रविदास, गोल्डन अम्बेडकर, जल धर तांती, दिलीप राम, सुधीर राम, पंचानंद यादव, पहलाद , कन्हैया सिंह आदि उपस्थित थे।
वही अलीगंज प्रखंड कार्यालय में भी कार्यकर्ता और गणमान्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर डा० राम मनोहर लोहिया जी को याद किया
0 Response to "राजद ने मनाया डॉ० राममनोहर लोहिया का 113 वाँ जयंती"
Post a Comment