
जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा जमुई शहर
Friday
Comment
शुक्रवार को महिसौढ़ी स्थित शगुन वाटिका से विशाल अखाड़ा निकाला गया। यह विशाल अखाड़ा हिन्दू स्वाभिमान के बैनर तले निकाला गया। जिसमे हजारों हजार की संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया वही जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद, जमुई चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, हिन्दू स्वाभिमान के बिहार प्रान्त सह प्रमुख हिन्दू हृदय सम्राट नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह विशाल अखाड़ा निकाला गया। जिसमे हिन्दू स्वाभिमान जिला जमुई के लगभग 10 से 15 हजार की संख्या में कार्यकर्ताओ ने भाग लिया।यह विशाल अखाड़ा शगुन वाटिका से निकलकर नगर परिषद क्षेत्र का भ्रमण किया , वही नगर परिषद में जय श्री राम, भारत माता की जय, काशी और मथुरा का मंदिर निर्माण करो के नारे गूंजते रहे,इस अवसर पर जमुई नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद, जमुई चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष, हिन्दू स्वाभिमान के बिहार, प्रान्त सह प्रमुख हिन्दू हृदय सम्राट नीतीश कुमार ने यह कहा की पूरे भारत में हिन्दू जाग रहें है और अयोध्या में जिस प्रकार से मंदिर का निर्माण डंके की चोट पर बना है इसके बाद काशी और मथुरा में भी बहुत जल्द मंदिर का निर्माण होगा और भारत हिन्दू राष्ट्र घोषित होगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता विकास प्रसाद सिंह ने कहा की प्रभु श्री राम जी के जन्म उत्सव पर यह विशाल अखाड़ा निकाला गया है जो हम हिन्दू समाज के लिए बड़े गौरव की बात है विश्व के सभी हिंदुओ में आज प्रभु श्री राम जी की भक्ति जागृत हुई है। वही यात्रा के दौरान जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ता के द्वारा एवं प्रशासन के द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा था, जिससे यात्रियों को किसी भी प्रकार का दिक्कत ना हो इस बातों का विशेष ध्यान दिया जा रहा था वही इस विशाल अखाड़े को सफल बनाने में छोटू भगत, अनूप गोस्वामी, रौशन शर्मा, सतीश वर्मा, घंटी साह, गब्बर सिंह, सूरज कुमार, सौरभ कुमार, विनोद कुमार सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, संतोष परदेशिया, नीरज पासवान सहित दर्जनों कार्यकर्ता का सराहनीय योगदान रहा।
0 Response to "जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा जमुई शहर"
Post a Comment