-->
एक पौधे का रोपण भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। विवेक कुमार

एक पौधे का रोपण भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। विवेक कुमार



पौधों के बिना धरती पर जीवन की कल्पना बिल्कुल भी नहीं की जा सकती है। प्रत्येक व्यक्ति को सोचना चाहिए कि आज हम जो सांस ले रहे हैं वह हमारे पूर्वजो का  लगाए गए पौधों की वजह से ही है। उनके द्वारा भविष्य  को देखते हुए हर पूजा पाठ, जीवन मरण में पौधे की महत्व रखते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए पूजा पाठ एवं अन्य अनुष्ठान कार्य करते आ रहे है, जो वर्तमान समय तक जारी है, उक्त बातें पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार हर रविवार प्रयास कर रही जमुई की साईकिल यात्रा एक विचार की टीम महिसौरी मुहल्ले में पौधरोपन करते हुए नेतृत्व कर्ता लड्डू मिश्रा द्वारा बताया गया।

लगातार 370 वीं रविवारीय कार्यक्रम में कई फलदार पौधा संजू सिंह के निजी आवास पर करते हुए सदस्य बमबम कुमार द्वारा बताया कि एक पौधे का रोपण भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। एक बार लगाया गया पौधा कई वर्षों तक बिना कुछ खर्च किये एक साथ कई लोगो को स्वस्थ रख सकता हैं, इससे बेहतर राष्ट्र के लिए क्या हो सकता है जब हमारा समाज हमेसा स्वच्छ और स्वास्थ रहे।

इसके पूर्व विचार मंच द्वारा साईकिल यात्रा निकाली गई जो बाजार होते हुए महिसौरी मुहल्ले में पोधारोपन कर लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर शैलेश भारद्वाज, कुंदन सिन्हा, लडडू मिश्रा, सचिराज पद्माकर, विवेक कुमार, गोलू कुमार, राकेश कुमार, सत्यम कुमार बमबम, संजू कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्तिथ थे।

0 Response to "एक पौधे का रोपण भी राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है। विवेक कुमार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article