
साइबर क्राइम करने वाले जमुई के दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
Monday
Comment
जमुई आकाश राज
जिले में लगातार साइबर क्राइम हो रही है। जिले के लोग साइबर क्राइम से अब परेशान हो चुके हैं। जिले के पुलिस प्रशासन भी साइबर क्राइम रोकने के लिए कमर कस ली है और सफलताएं भी मिल रही है। सोनो प्रखंड में हुए साइबर क्राइम मामले में जिले के सोनो पुलिस व नगर थाना की मदद से जमुई प्रखंड स्थित दो साइबर क्राइम अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार साइवर अपराधी के पास से 5 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन, 9 एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक, चेक बुक और 84000 रुपए नगद बरामद किया गया है। वही गिरफ्तार साइबर अपराधी की पहचान राजाराम मंडल और रंजय कुमार के रूप में हुआ है जो जमुई नगर क्षेत्र के हासडीह और काकन गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। बताते चलें कि
बिहार में लगातार साइबर अपराधी दिन दुगना रात चौगुना बढ़ता जा रहा है। देखा जाए तो हर एक घर छोड़कर दूसरे घर में साइबर अपराधी के द्वारा ठगी का मामला सामने आ जाएगा। साइबर अपराधी के द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रति स्लोगन देकर ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। अब पुलिस की नजर इस साइबर क्राइम करने वाले गिरोह पर भी टिकी हुई है और अब साइवर क्राइम करने वाले गिरोह पुलिस की नजर से बच नहीं पाएंगे। जमुई जिले की पुलिस लगातार साइवर क्राइम करने वाले गिरोह की छापेमारी कर रही है और सफलता भी मिल रही है।
0 Response to "साइबर क्राइम करने वाले जमुई के दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे"
Post a Comment