-->
सदर थाना समेत कई थानों में हुआ थानाध्यक्ष का तबादला

सदर थाना समेत कई थानों में हुआ थानाध्यक्ष का तबादला




मंगलवार को बड़े स्तर पर कई पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर हुआ है। एसपी सौर्य सुमन के निर्देश पर जिले के कई थानाध्यक्ष व कई पुलिस पदाधिकारियों को तबादला किया गया है। जिसमें 19 जुलाई 2022 को जारी पत्र के आधार पर यह स्थानांतरण किया गया। एसपी कार्यालय से जारी पत्र में स्थानांतरण/पदस्थापन विधि व्यवस्था और अपराध नियंत्रण बताया गया है। इस दौरान तबादला होने वाले में जमुई सदर थाना के थानाध्यक्ष चंदन कुमार का तबादला किया गया है। जिसमें चकाई थाना में पद स्थापित थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी को सदर थाना का थाना प्रभारी बनाया गया है।
वहीं प्रभारी मद्य निषेध शाखा पुलिस कार्यालय जमुई में पदस्थापित चंदेश्वर प्रसाद यादव को चकाई का थानाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार अंचल पुलिस निरीक्षक सिकंदरा अंचल में पद स्थापित अरविंद कुमार को मद्य निषेध शाखा पुलिस कार्यालय जमुई, प्रताप सिंह पुलिस केंद्र जमुई को अंचल पुलिस निरीक्षक सिकंदरा अंचल, बृजभूषण सिंह चंद्रमंडी थानाध्यक्ष को ओपी अध्यक्ष गिद्धौर, आशीष कुमार चंद्रदीप थाना अध्यक्ष को सिकंदरा थाना अध्यक्ष, वीरभद्र सिंह क.अ.नि. झाझा थाना को चंद्रमंडी थानाध्यक्ष, पंकज कुमार पासवान को चंद्रदीप थाना अध्यक्ष, जितेंद्र देव दीपक सिकंदरा थाना अध्यक्ष को अभियोजन कोषांग पुलिस कार्यालय जमुई तथा शंकर दयाल राम ओपी अध्यक्ष गिद्धौर को क. अ. नि. झाझा थाना में पदस्थापित किया गया।

 

0 Response to "सदर थाना समेत कई थानों में हुआ थानाध्यक्ष का तबादला"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article