-->

 

नकाबपोश अपराधियों ने किया सरेआम विजय यादव की हत्या

जमुई। आकाश राज


जमुई जिले में अपराध बढ़ गया है। अपराधी की मनोबल काफी ऊंचा है। जिले में घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस का भय अब अपराधियों पर अब नहीं दिख रहा है जिसके कारण आए दिन जिले में कहीं न कहीं घटनाएं होती रहती है। मंगलवार को जिले के खैरा प्रखंड के गरही थाना के कुछ दूरी पर चार नकाबपोश ने विजय यादव की हत्या कर दी। सभी अपराधी नकाबपोश थे जिसके कारण अभी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। लोगों ने बताया कि चार


नकाबपोश अपराधियों ने विजय यादव को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। खैरा प्रखंड वैसे भी नक्सली और अपराधी के लिए जाना जाता है अब थाना से महज कुछ दूरी पर किसी भी व्यक्ति की हत्या हो सकती है तब अन्य जगहों पर क्या होगा यह यक्ष प्रश्न बना हुआ है। मृतक युवक की पहचान किसुन यादव के पुत्र विजय यादव  के रूप में हुई है। सूत्रों की माने तो देर शाम विजय यादव गरही थाना की ओर से आ रहा था। इसी दौरान कुछ अपराधिक किस्म के लड़कों से विजय की कहासुनी हो गई । इसके कुछ देर बाद ही चार की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने विजय यादव को लगातार चार गोली मारकर हत्या कर दिया। विजय यादव की हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

0 Response to " "

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article