
बारिश होने से किसानों में आई खुशी
Saturday
Comment
जमुई। आकाश राज
जिले में काफी दिनों से बारिश नहीं हो रही थी। गुरुवार की रात जिले में बारिश हुई। बारिश होने से किसानों में खुशी आई है। शुक्रवार को सवेरे से किसानों बाजार में धान की बीज की खरीदारी करते देखा गया। किसान बारिश के इंतजार में थे। बारिश होते ही धान की बिचड़ा गिराना शुक्रवार की सवेरे शुरू कर दिया।
खेत में किसान धान की बीज गिरा रहे हैं ।
बारिश नहीं होने के कारण धान के बीज खेत में डालने में किसानों को काफी लेट हुआ है।
बीज खरीदने दुकानों में सुबह से किसानों की भीड़ देखी गई। रोहिणी नक्षत्र में बारिश नहीं होने के कारण धान के बीज समय पर नहीं लग पाया। धान का बिचड़ा लेट होने के कारण किसानों की चिंता की लकीरें माथे पर साफ दिखाई देता है। जमुई जिला कृषि प्रधान जिला है। इस जिले के लोग खेती पर ही आधारित है। जिले का मुख्य फसल धान है। धान की पैदावार सही ढंग से नहीं होने पर इन्हें काफी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। नहीं बरसा रोहिणी नक्षत्र। खेत में पर गई दरारें। जिले मैं 10 प्रतिशत भी नहीं धान का बीज खेत में अभी तक डाला गया था। गुरुवार की रात की बारिश जिले के किसानो की खुशी लाई है। करीब एक महीना से जिले में बारिश नहीं हुई है । हर साल रोहिणी नक्षत्र में धान के बीज खेत में गिर जाता था। किसानों की कहावत है कि रोहिणी नक्षत्र में जो फसल लगाते हैं अच्छी पैदावार होती है। इस साल रोहिणी नक्षत्र 1 दिन भी नहीं बरसा। कितने दिनों के बाद गुरुवार की रात हुई बारिश ने किसानों को खुशी लाई है। हरनाहा वार्ड नंबर 11 के मुकेश शाह, हर्षित पासवान, सुखदेव यादव, कारू यादव, सुनील पासवान, महेश यादव, धारो यादव, प्रकाश यादव, जमुई प्रखंड के दौलतपुर के किसान मुकेश सिंह, संजीत पासवान ने बताया कि खेत में नमी आई है। आज खेत में बिचरा डाला जाएगा । जिले के किसान मॉनसून पर पूरी तरह निर्भर होकर अपनी खेती करते आ रहे हैं। लेकिन हाल के कुछ वर्षों से मॉनसून किसानों को दगा दे रही है। कृषि विभाग के अनुसार जून के पहले सप्ताह में खेतों में धान का बिचड़ा डाल देना चाहिए ताकि 21 दिनों में वह तैयार हो सके इसके बाद ही धान की रोपनी होती है। बीज डालने में देर होगी तो धान की रोपनी में भी देरी होगी इसका असर फसल के उत्पादन पर पड़ता है। पिछले साल भी रोपनी देर से हुई थी।
0 Response to "बारिश होने से किसानों में आई खुशी"
Post a Comment