-->
पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को गोलियों से भूना

पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को गोलियों से भूना

 



अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या से पंजाब में हड़कंप मच गया है। उन पर मानसा के जवाहरके गांव में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पहले गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानलेवा हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे।


0 Response to "पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला को गोलियों से भूना"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article