
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए नगीना चंद्रवंशी।
Sunday
Comment
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मंडल ने पञ जारी कर इसलामनगर अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष पद पर दरखा गांव निवासी नगीना चंद्रवंशी को मनोनीत किया है। वहीं जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला उपाध्यक्ष के पद पर चंद्रशेखर आजाद,जिला महासचिव के पद पर धर्मेन्द्र कुशवाहा,रविशंकर सिंह को पञ देकर संघ के विभिन्न पदों पर मनोनीत किया है। जिलाध्यक्ष श्री मंडल ने कहा अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति का मुख्य उद्देश्य है कि क्षेत्र में फैले कुरीतियों व भ्रष्टाचार को जड से खत्म के लिए संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया जा रहा है।उन्होने कहा कि प्रखंड से लेकर जिला तक संगठन के पदाधिकारी जन समस्याओं एवं समाज में फैले कुरीतियों का विरोध करेंगे। और जनसमस्या के निष्पादन के लिए संघर्षरत रहेंगे। वही संगठन के विभिन्न पदों मनोनीत सदस्यों ने संघ के जिला अध्यक्ष व राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उसका बखुबी व ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का हर संभव प्रयास करेंगे। नव मनोनीत सदस्यो को प्रो आनंद लाल पाठक,राजेश पासवान,अशोक कुमार,मुन्ना सिंह,महेश सिहं राणा,ब्रह्मदेव सिंह,गोरेलाल यादव,मनोज यादव,सुरेश, मुमताज यादव,महेन्द्र यादव,परमेश्वर यादव सहित दर्जनो लोगों बधाई व शुभकामनाएं दी है। और इन लोगो के नेतृत्व में संगठन मजबूत और सशक्त होगी।
0 Response to "अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निर्मूलन संघर्ष समिति के प्रखंड अध्यक्ष बनाए गए नगीना चंद्रवंशी।"
Post a Comment