-->
सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यालय में हुई बैठक।

सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यालय में हुई बैठक।



 मंगलवार को जमुई एस्थिक राजद कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर किया गया बैठक । बैठक की अध्यक्षता राजद के अध्यक्ष सरयुग यादव ने किया। वहीं मंच संचालन मुरारी राम के द्वारा किया जा रहा था। बैठक में जमुई प्रभारी मंत्री मुकेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में थे। जमुई प्रभारी मंत्री मुकेश यादव ने बताया कि राजद की सदस्यता अभियान चल रहा है। सदस्यता अभियान में तेजी लाने की आवश्यकता है। जमुई जिले में 41 हजार नए कार्यकर्ताओं को बनाना है । उन्होंने जिले के सभी प्रखंड अध्यक्ष को कहा कि प्रखंड, पंचायत  व वार्ड स्तर पर सदस्य बनाना है। हर गांव और हर घर जाकर लोगों से मिलकर इस अभियान को सफल बनाने की बात कही। उन्होंने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि राजद हमेशा गरीबों गुरुवा की पार्टी रही है। उन्होंने कहा कि सभी जाति सभी धर्म को इस सदस्यता अभियान में शामिल करना है। सदस्यता अभियान में प्रखंड से लेकर पंचायत व वार्ड तक कमेटी बनानी है और उस कमेटी को देख रेख कर सदस्यता अभियान को सफल बनाना है।

पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा कि सदस्यता अभियान जरूरी है। जिले के सभी नेता इस अभियान मैं जी जान लगाकर इसे सफल बनाने की कोशिश करें। जिले में 41 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। इस अभियान पर खरा उतरना राजद के नेता व कार्यकर्ता की जरूरी है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री विजय प्रकाश, पूर्व विधायक सावित्री देवी,  राजेंद्र यादव, डा त्रिवेणी यादव, गीता बिंद, मुरारी राम, विजय शंकर, रामजयपाल यादव, गजाधर मंडल, रामदेव यादव, श्याम सुंदर यादव, विजय शंकर यादव, अशोक राम आदि उपस्थित थे।

0 Response to "सदस्यता अभियान को लेकर राजद कार्यालय में हुई बैठक।"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article