
कब्रिस्तान में मिला अज्ञात महिला का लाश
Thursday
Comment
जमुई खैरा मुख्य मार्ग स्थित इस्लामनगर कब्रिस्तान के अंदर एक महिला का अज्ञात शव बरामद किया गया है। शव की सूचना मिलते ही टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार दल-बल के साथ मौके स्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं। साथ ही अज्ञात महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार इस्लाम नगर के ग्रामीणों द्वारा गुरुवार की सुबह कब्रिस्तान के अंदर एक महिला का शव देखा ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना आसपास के लोगों को दी गई इसके उपरांत शव को देखने की भीड़ जुटने लगी। अज्ञात महिला की उम्र लगभग 35 से 36 वर्ष है। पिली साड़ी पहनी हुई है।
शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई और शव को इस्लाम नगर कब्रिस्तान में फेंक दिया। साथ ही महिला के चेहरे पर जलने का भी निशान हैं जिससे प्रतीत होता है की महिला की पहचान छिपाने को लेकर चेहरे को जलाने का प्रयास किया गया है। वहीं टाउन थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि इस्लाम नगर कब्रिस्तान में एक महिला का शव पड़ा है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही महिला की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। वह इस मामले में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने बताया की महिला की मौत उम्मीद है कि सड़क हादसे में हुई होगी। फिलहाल पुलिस हर बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
0 Response to "कब्रिस्तान में मिला अज्ञात महिला का लाश"
Post a Comment