
राजद कार्यकर्ताओं ने दिवाली और होली सब एक साथ मनाया गया।
Saturday
Comment
जमुई। आकाश राज
मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा सीट पर राजद की जीत पर जमुई मै राजद कार्यालय में शनिवार को खुशी का माहौल देखा गया।
राजद कार्यकर्ताओं में खुशी का लहर इस तरह थी कि दिवाली होली सब एक साथ मनाया जा रहा था। राजद कार्यालय जमुई के प्रांगण में पटाखे फूट रहे थे । मिठाइयां बांटी जा रही थी और गुलाल एक दूसरे को लगाया जा रहा था। सभी नेता व कार्यकर्ता काफी उत्साहित देखी गई। बोचहा सीट पर राजद उम्मीदवार अमर पासवान की जीत 36653 से हुई।
वहीं बीजेपी को 45353 वोट मिला। बोचहा सीट मिलाकर राजद की कुल विधायक 76 हुआ। पहले 75 विधायक राजद के जिम्मे था। यह सीट काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा था लेकिन यहां सभी पार्टी विफल हो गए और राजद के अमर पासवान की जीत हुई। इस जीत ने बिहार की राजनीतिक में एक नया मोड़ दिया है।
राजद जिलाध्यक्ष सरयुग प्रसाद यादव, मुखिया गीता बिंद, त्रिवेणी यादव, रामदेव यादव, जयपाल यादव, अमित कुमार, सीताराम यादव, रामदेव यादव, त्रिपुरारी पासवान, अशोक साहू , भरत यादव, कामदेव कुमार, शंभू कुमार, रामधनी राजीव कुमार, राज यादव सहित दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 Response to "राजद कार्यकर्ताओं ने दिवाली और होली सब एक साथ मनाया गया।"
Post a Comment