-->
8 जिलों को लिए जारी किया रेड अलर्ट, दोपहर मे घर से बाहर नहीं निकलने की दी सलाह

8 जिलों को लिए जारी किया रेड अलर्ट, दोपहर मे घर से बाहर नहीं निकलने की दी सलाह

 


बिहार में इस बार जाड़े के बाद अब इसबार गर्मी की मार झेलनी होगी। मार्च महीने से ही बिहार में भयंकर गर्मी का सितम जारी है। वहीं अब हीट स्ट्रोक से मौत का खतरा बढ़ गया है। आसमान से बरस रही आग जान पर भारी पड़ सकती है। मौसम विभाग ने गर्मी को देखते हुए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने यह साफ कर दिया है कि इसमें थोड़ी सी चूक मौत का कारण बन सकती है।राज्य में दक्षिण बिहार में रह रहे लोगों के लिए तो खतरा खतरा ज्यादा है, क्योंकि यह इलाका में हीट वेव से झुलस रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के 8 जिले के लोगों को दोपहर में घर से बाहर नहीं निकलने की चेतावनी दी है। दोपहर के समय अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री के बीच रहेगा।मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रहा। राज्य के दक्षिणी भागों में तापमान 40 डिग्री के पार रहा और यहां लू की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के उत्तरी भागों में पूर्वी एवं दक्षिणी पूर्वी हवा का प्रवाह हो रहा है, जबकि दक्षिणी भागों में पछुआ एवं उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह हो रहा है। इसकी गति से 6 से 8 किलो मीटर प्रति घंटे की है।

मौसम विभाग ने कहा है कि हवा के प्रभाव से पूर्वानुमान है कि अगले 5 दिनों तक मौसम ऐसे बना रहेगा और अगले दो दिनों तक राज्य के दक्षिणी भागों के इन जिलों जिनमें बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका जिले में मौसम खतरनाक होगा। यहां लू चलने के साथ सेहत का खतरा बढ़ जाएगगा। इन जिलों के लोगों को अलर्ट किया गया है कि वह लू से बचने के लिए उचित सावधानी बरतें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से परहेज करें।

0 Response to "8 जिलों को लिए जारी किया रेड अलर्ट, दोपहर मे घर से बाहर नहीं निकलने की दी सलाह"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article