
दरभंगा में पीएनबी की शाखा में दिन-दहाड़े 50 लाख की लूट, मचा हड़कंप
Thursday
Comment
प्रदेश मे इनदिनों अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गये है। उन्हें पुलिस और कानून का से कोई भय नहीं रह गया है। वे आराम से लूट और हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर आराम से चलते बन रहे है ।इसी बीच दरभंगा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपराधियों ने बैंक से 50 की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद हड़कंप लूट की मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 50 लाख की लूट हुई है। घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है की पांच नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। हथियार के बल पर दिनदहाड़े बैंक से रूपये लूटकर अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0 Response to "दरभंगा में पीएनबी की शाखा में दिन-दहाड़े 50 लाख की लूट, मचा हड़कंप"
Post a Comment