-->
चाबी देकर सभी को कहा कि वाहन का सदुपयोग करेंगे न की दुरुपयोग

चाबी देकर सभी को कहा कि वाहन का सदुपयोग करेंगे न की दुरुपयोग



जमुई शहर के अमारी पंचायत के बिढलपुर वार्ड में जमुई में मत्स्य विभाग के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तालाब निर्माण एवं मुख्यमंत्री विकास योजना के तहत 28 लोगों के बीच वाहन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी 28 मत्स्य पालने वाले लोगों में काफी खुशी देखी गई। सभी ने सरकार को धन्यवाद दिया और मत्स्य पदाधिकारी व डीडीसी को भी धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी आरिफ हसन ने किया। उद्घाटन समारोह के बाद डीडीसी वृक्षारोपण, तलाब में बीज संचयन व वाहन वितरण कार्यक्रम उप विकास आयुक्त  आरिफ हसन के द्वारा किया गया। तालाब का उद्घाटन विकास आयुक्त ने किया। मत्स्य उत्पादन एवं उत्पादकता की आधारभूत संरचना एवं शिकारमाही के पश्चात प्रबंधन से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन से इस जिले के मत्स्यकृषकों को वैज्ञानिक पद्धति आधारित मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य उत्पादन, मत्स्य विपणन, मत्स्य भंडारण, मत्स्य प्रसंस्करण, मत्स्य चारा उत्पादन आदि का लाभ दिया जा रहा है।

डीडीसी ने अपने संबोधन में कहा कि  प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत वर्ष 2021-22 में 32 विभिन्न योजना में कुल 18 योजनाओं में 108 आवेदन प्राप्त हुआ था जिसमें प्रमुख तालाब निर्माण, हैचरी, बायो फ्लॉक तलाब, बायो फ्लॉक टैंक,फीड मील,आरएएस  जलाशयों में मत्स्य बिज संचयन है। करमी देवी के द्वारा 1.80 एकड़ जल क्षेत्र का विकास किया गया जिसमें समेकित विकास के लिए मत्स्य उत्पादन के साथ-साथ जिंदा मछली बिक्री केंद्र गोपालन, वर्मी कंपोस्ट, मुर्गी पालन भी प्रस्तावित है। यह योजना से निर्मित तालाब इस जिले के लिए एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेगी।

जिससे जमुई जिले को मत्स्य उत्पादन एवं उससे जुड़े व्यवसाय के साथ-साथ रोजगार को सृजित करने में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं मुख्यमंत्री मत्स्य विकास योजना के तहत मत्स्य विज्ञान के लिए अत्यंत पिछड़ा वर्ग को दो फोर व्हीलर, थ्री व्हीलर एवं छह मोपेड सह आइसबॉक्स, अनुसूचित जाति में 2 फोर व्हीलर चार थ्री व्हीलर एवं नो मोपेड आइस बॉक्स एवं अनुसूचित जनजाति में एक फोर व्हीलर एक थ्री व्हीलर एवं एक मोपेड आइसबॉक्स की गई है। इस योजना के तहत 90% पर तालाब निर्माण प्रथम वर्ष इनपुट एवं पंपसेट योजना मत्स्य विभाग से संचालित की जा रही है। अन्य के लिए 40% अनुदान पर तालाब निर्माण प्रथम वर्ष इनपुट मत्स्य बीज उत्पादन एवं योजना संचालित की जा रही है। अति पिछड़ी जाति के सोनो प्रखंड के ढोलाजोर गांव के बच्चन साहब, लक्ष्मीपुर प्रखंड के लता गांव के कामेश्वर प्रसाद साह को फोर व्हीलर दिया गया। वहीं अति पिछड़ी जाति से सोनो प्रखंड के मोहगाए निवासी चंद किशोर राम के पुत्र सुजीत कुमार, चकाई प्रखंड के हरिन सिंघा गांव के सिसमैन पंडित के पुत्र पिंटू कुमार पंडित को थ्री व्हीलर दिया गया। अति पिछड़ी जाति से जमुई प्रखंड के हासडीह  पंचायत के संजय प्रसाद, झाझा प्रखंड के बैजलपुरा गांव के  एमडी अवीड, सोनो प्रखंड के सारे बाद गांव के गोकुल राम, सोनो प्रखंड के चिड़िया गांव के विलास कुमार, हरिडीह गांव के दिनेश कुमार, झाझा प्रखंड के बैजलपुरा गांव के मोहम्मद बदरुद्दीन, मोपेड सह आइसबॉक्स दिया गया।

अनुसूचित जाति के जमुई प्रखंड के बीढलपुर गांव के उषा देवी, सोनो प्रखंड के बलथर गांव के सोनू कुमार को फोर व्हील वाहन दिया गया। अनुसूचित जाति के लक्ष्मीपुर प्रखंड के दीधरा गांव के स्वामी विवेकानंद, सोनो प्रखंड के ढोधारी गांव के सुरेंद्र रजक, झाझा प्रखंड के गूंगा पूरा गांव के धर्मेंद्र मांझी, सोनो प्रखंड के पिंटू कुमार रजक को थ्री व्हीलर की चाबी डीडीसी ने दिया। अनुसूचित जाति के लोगों को मोपेड सह आइस बॉक्स दिया गया जिसमें खैरा प्रखंड के जीत जिगोई गांव के पंकज कुमार दास, चकाई प्रखंड के करही गांव के इन्द्र देव पासवान, सोनो प्रखंड के तिलकपुर गांव के दिनेश रजक, सोनो प्रखंड के विजैय्या गांव के पवन कुमार, चकाई प्रखंड के बामदह गांव के धनेश्वर दास , सोनो प्रखंड के मररो गांव के कमल मांझी, सोनो प्रखंड के मररो गांव के सलून मांझी, सोनो प्रखंड के तिलकपुर गांव के कारू रजक, सोनो प्रखंड के बलथर गांव के शंकर रजक को मोपेड सह आईस बॉक्स दिया गया। अनुसूचित जनजाति के चकाई प्रखंड के बिंक्षा गांव के मंजू हौसदा को फोर व्हीलर दिया गया। वही अनुसूचित जनजाति के चकाई प्रखंड के बिंझा गांव के सुशील हांदसा को थ्री व्हीलर दिया गया। अनुसूचित जनजाति के चकाई प्रखंड के नोऊडीह गांव के सुरेश कॉल को मोपेड सा आइस बॉक्स डीडीसी ने अपने हाथ से वाहन का चाबी दिया है। डीडीसी ने कहा कि सरकार आप लोगों की मदद के लिए वाहन दिया है।

इसका दुरुपयोग नहीं करिएगा। इसका सदुपयोग करिएगा तो सरकार की योजना जहां सफल होगी। वही आप लोगों को भी परिवार में समृद्धि आएगी। उन्होंने कहा कि जमुई जिले के लोग मेहनती होते हैं और मेहनत के बल पर आगे बढ़ते हैं। आप लोग मत्स्य विभाग को आगे बढ़ाए और जिले का नाम मत्स्य विभाग में भी अव्वल लाए। कार्यक्रम में मत्स्य पदाधिकारी कृष्ण कन्हैया, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी संतोष कुमार, वीरेंद्र कुमार मिश्रा, शेखर कुमार राय, सुजीत कुमार, मो तारिक अनवर, आरिफ हुसैन, दिनेश कुमार, सिकंदर कुमार, सुबोध कुमार यादव, सुनील पाल सहित सैकड़ों की संख्या में मत्स्य पालने वाले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 Response to "चाबी देकर सभी को कहा कि वाहन का सदुपयोग करेंगे न की दुरुपयोग"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article