-->
कुख्यात नक्सली विजय यादव गिरफ्तार

कुख्यात नक्सली विजय यादव गिरफ्तार

जमुई। अकाश राज



शनिवार को एसपी कार्यालय के प्रांगण में एसपी शौर्य कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। एसपी श्री शौर्य ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सली विजय यादव की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार नक्सली परवेज दा टीम के सदस्य हैं जो वर्षों से पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया था। उन्होंने बताया कि दर्जनों कांड के अभियुक्त हैं। नए एसपी की सूचना मिली कार्रवाई करते हुए टीम बनाकर नक्सली विजय यादव को गिरफ्तार किया गया।

टीम में एएसपी अभियान जमुई, एसडीपीओ झाझा, थानाध्यक्ष झाझा, थानाध्यक्ष सोनो, सीआरपीएफ, एसटीएफ झाझा, तकनीकी शाखा के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जमुई जिले के झाझा, सोनो थाना के कई कांडों के अभियुक्त

नक्सली विजय यादव उर्फ मैनेजर पिता रिहाण यादव  थाना झाझा जिला जमुई अपने घर पर मौजूद था। गुप्त सूचना पर नक्सली के घर पर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान फरार नक्सली विजय यादव उर्फ मैनेजर  पुलिस के हत्थे चढ गया। उक्त गिरफ्तार नक्सली बिहार व झारखण्ड के पूर्वोतर एरिया के नक्सल सचिव परवेज दा के संगठन के सक्रिय सदस्य है, जो कई अपराधिक घटना में मैनेजिंग का कार्य करते थे।


0 Response to "कुख्यात नक्सली विजय यादव गिरफ्तार"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article