दिव्यांग के सदस्यों द्वारा ब्रेललिपि के अविष्कारक लुईब्रेल की जयंती मनाई गई
Tuesday
Comment
मंगलवार को बरहट प्रखंड के मलयपुर गांव में संतोष कुमार पाण्डेय के आवास पर पी डब्ल्यू बिहार एसोसिएशन ऑफ पर्सन दिव्यांग के सदस्यों द्वारा ब्रेललिपि के अविष्कारक लुईब्रेल की जयंती मनाई गई।समारोह में लुईब्रेल के अविष्कार की चर्चा की गई।लुईब्रेल स्वयं दृष्टिहीन थे उन्होंने ब्रेललिपि का अविष्कार दृष्टिहीनो की जीवन मे रोशनी पैदा कर दिया।ब्रेललिपि से दृष्टिहीन ज्ञान प्राप्त अच्छी नौकरी कर जीवन को सुखमय बनाया। उक्त बातें पीडब्ल्यूडी संघ के पी आर ओ-अयोध्या प्रसाद रावत के द्वारा जयंती समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर संघ के द्वारा जिलाध्यक्ष बाल्मिकी यादव,बरहट-प्रखंड अध्यक्ष खुशबू पाण्डेय ने नेत्रहीन महेश महतो को पुष्प माला से सम्मानित किया गया।इस मैके पर संघ के जिला मिडिया प्रभारी संतोष कुमार पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष पिंकी शर्मा,बरहट-प्रखंड सचिव सुरेश प्रसाद सिंह,खुशबू माँझी,श्री महतो,कला कुमारी,अरविंद कुमार माथूरी,किशोरी पंडित, सुरेश सिंह आदि दिव्याँग लोग उपस्थित थे।
0 Response to "दिव्यांग के सदस्यों द्वारा ब्रेललिपि के अविष्कारक लुईब्रेल की जयंती मनाई गई"
Post a Comment