-->
भीषण ठंड के कारण 10 जनवरी तक प्रथम से आठ वर्ग तक स्कूल रहेंगे बंद

भीषण ठंड के कारण 10 जनवरी तक प्रथम से आठ वर्ग तक स्कूल रहेंगे बंद

 

जमुई। आकाश राज


जिले में भीषण शीतलहर पड़ रही है। शीतलहर के कारण बड़े बुजुर्ग घर में दुबके हुए हैं। शीतलहर की स्थिति को देखते हुए डीएम अवनीश कुमार सिंह ने प्रथम से आठ कक्षा तक का शिक्षण कार्य 10 जनवरी तक स्थगित रखने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों पर  लागू होगा। शिक्षक - शिक्षिका पूर्व निर्धारित समय पर विद्यालय आएंगे और गैर शैक्षणिक कार्य करेंगे। श्री सिंह ने बताया कि बढ़ती शीतलहर के चलते जिला प्रशासन फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यालय इस नियमों का उल्लघंन करते हुए पकड़े जाएंगे उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


0 Response to "भीषण ठंड के कारण 10 जनवरी तक प्रथम से आठ वर्ग तक स्कूल रहेंगे बंद"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article