-->
महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकाला पदयात्रा

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकाला पदयात्रा

 नरेंद्र मोदी इस्तीफा से गुंजा जमुई शहर

जमुई । आकाश राज



शनिवार को महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा निकाला। कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र सिंह ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन झा प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी सम्मानित अध्यक्ष विधान परिषद सदस्य समीर सिंह के निर्देश पर केंद्र सरकार के द्वारा बेतहाशा महंगाई के खिलाफ आवाज को बुलंद करने के लिए नेता राहुल गांधी के निर्देश पर जमुई जिला कांग्रेस कमेटी जिला महिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा पदयात्रा निकाला गया। 

कांग्रेसी भवन से बजरंगबली कचहरी चौक तक पदयात्रा कार्यक्रम चलाया गया। पदयात्रा में महंगाई कम करने का और नरेंद्र मोदी इस्तीफा दो का नारा लगा रहे थे। जिला महिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवी कुमारी, जिला कांग्रेस के प्रधान महासचिव श्रीनिवास, जिला कांग्रेस के दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान, कांग्रेस के नेता विजय मंडल,  प्रखंड जमुई के अध्यक्ष रामाश्रय सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के नेता नितेश, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह,  ब्रह्मदेव पासवान, चिंता देवी, सरस्वती,  शुभम मंडल, लूचो कैलाश, रविदास आदि काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।



0 Response to "महंगाई के खिलाफ कांग्रेस निकाला पदयात्रा"

Post a Comment

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article