जिले में धूम धाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त की पूजा
Saturday
Comment
जिले में धूम धाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त की पूजा
जमुई। आकाश राज
जिले में चित्रगुप्त भगवान की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया। जमुई शहर सहित जमुई प्रखंड के शास्त्री कॉलोनी, खैरमा,बरबट्टा,रतनपुर ,इन्द्पे,खैरा,सुग्गी सहित कई प्रखंड में भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना धूमधाम से मनाया गया। कायस्था समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की आराधना में दिनभर दुबे रहे। पूजा अर्चना संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण के बाद समाज के लोगों के बीच एक सह भोज का भी आयोजन किया गया। आयोजित भोज में कायस्थ समाज के सपरिवार पहुंच कर एक साथ भोजन किया और भगवान चित्रगुप्त से सुखी जीवन का आशीर्वाद लिया। चित्रगुप्त पूजन समारोह में कायस्थ समाज के अतिरिक्त बहुत सारे लोग शामिल हुए और सह भोज का आनंद लिया गया।
संध्या के समय आदि चित्रगुप्त मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जमुई जिला इकाई के जिला अध्यक्ष अविनाश कुमार सिन्हा एवं महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने संयुक्त रुप से बताया कि भगवान चित्रगुप्त हम सभी के कुलदेवता भी हैं,और हम सभी उनके वंशज हैं।आदिकाल से ही हम लोग इस दिन भगवान चित्रगुप्त की पूजा बड़े धूमधाम से करते आ रहे हैं।उन्होंने आगे बताया कि कायस्थ समाज के लोगों के लिए जमुई जिला मुख्यालय में यह मंदिर अपनी भव्यता के लिए प्रसिद्ध है।उन्होंने इस पूजन समारोह को सफल बनाने के लिए कायस्थ समाज के तमाम लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मीडिया प्रभारी अभिषेक सिन्हा एवं भूपेंद्र सिन्हा ने बताया कि समय के साथ मंदिर में अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी ताकि यहां अन्य लोग भी पूजा-अर्चना के लिए आएं।मौके पर उमाशंकर प्रसाद,राजीव कुमार सिन्हा,विपिन कुमार सिन्हा,पुरुषोत्तम प्रकाश,मनोज कुमार पप्पू,भूपेंद्र सिन्हा,अभिषेक सिन्हा,राकेश कुमार रंजन,चंद्रशेखर सिन्हा,नीरज कुमार सिन्हा,रामप्रकाश अंबस्टा,अमित कुमार अंबस्ट,ऋतुराज सिन्हा,शिवेंद्र सिन्हा,आशीष कुमार,वीरेंद्र कुमार सिन्हा,प्रशांत सिन्हा,दीपक कुमार सिन्हा,यशराज सिन्हा,कुसुम सिन्हा,सुजाता सिन्हा,जूही राज,मनतोष सिन्हा, अमित सिन्हा आदि कई लोग मौजूद थे।
0 Response to "जिले में धूम धाम से मनाया गया भगवान चित्रगुप्त की पूजा "
Post a Comment