
नहीं चला मुखिया जी का कोई सिक्का
नहीं चला मुखिया जी का कोई सिक्का
गिद्धौर प्रखंड में पुराने की हुई हार नए हुए गद्दी पर आसीन
जमुई। आकाश राज
जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड की जनता ने सिकंदरा, अलीगंज और जमुई प्रखंड की तरह गिद्धौर में भी काफी परिवर्तन का बयार बहा। पुराने प्रतिनिधि को हटाकर नए प्रतिनिधि का स्थान मिला। जनता अब जाग चुकी है। अब ना कोई बहाना चल रहा है और ना ही जात पात। काम पर ही प्रतिनिधि करने का अवसर मिलेगा । काम नहीं तो प्रतिनिधि नहीं। अब सभी पंचायत व प्रखंड में बदलाव ही बदलाव दिख रहा है। गिद्धौर प्रखंड के कुंदूर से राम बच्चन पासवान 1073 मत मिला और विजय हुए। कोल्हआ से रूबी देवी को 14 16 मत मिला और विजय हुए।
गगरा से अंजनी सिंह 1253 मत मिला और विजय रहे। पतसंडा से कला देवी 2404 मत मिला और विजय रहे। पूर्वी गूगलडीह से सुनीता देवी 930 मत मिला और विजय रहे। मोड़ा से धनराज कुमार यादव 1053 मत मिला और विजय रहे। रतनपुर से भोला यादव 1564 मत मिला और विजय रहे। सेवा से रामाशीष साह को 1264 मत मिला और विजय रहे।
*जमुई के गिद्धौर प्रखंड से जिला परिषद पद निर्वाचन क्षेत्र संख्या 3 से अनीता देवी 7117 विजय रहे।*
*जमुई के गिद्धौर प्रखंड के पंचायत समिति को जनता ने जिताया है। जिसमें कुन्घुर से सीमा कुमारी 1219 मत मिला और विजय रहे।*
कोल्हआ के क्षेत्र संख्या 3 से राजपति कुमारी 1585 मत मिला और विजय रहे। गगरा के क्षेत्र संख्या 8 से संतोष कुमार रजक 1679 मत मिला और विजय रहे। पतसंडा के क्षेत्र संख्या 5 से चंदन कुमार 1455 मत मिला और विजय रहे। पूर्वी गूगलडीह के क्षेत्र संख्या 7 से मीना कुमारी 845 मत मिला और विजय रहे। मोरा के क्षेत्र संख्या 4 से दुखन यादव 1246 मत मिला और विजय रहे। रतनपुर के क्षेत्र संख्या 1 से सुनील राम 1140 मत मिला और विजय रहे। सेवा के क्षेत्र संख्या 6 से पंकज कुमार 930 मत मिला और विजय रहे। वही क्षेत्र संख्या 9 से चंपा देवी 908 मत मिला और विजय रहे।
0 Response to "नहीं चला मुखिया जी का कोई सिक्का"
Post a Comment