
विपक्ष बिहार का विकास नहीं चाहती : तारकेश्वर
Thursday
Comment
विपक्ष बिहार का विकास नहीं चाहती : तारकेश्वर
जमुई। आकाश राज
गुरुवार को जमुई स्थित शिल्पा विवाह भवन में भा ज पा युवा मोर्चा की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह कर रहे थे। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद थे। उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने अपने संबोधन में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा विपक्ष बिहार का विकास नहीं चाहता है। राजनीति में परिवार का बर्चस्व बनाएं ये उनकी लड़ाई है। पहले वह अपने घर में फैसला करें। उन्होंने कहा बिहार के लोगों को मालूम है की तारापुर मैं किसकी विजय हुई थी। किस पार्टी के लोक भवन विधायक बने थे। इस बार भी वहां के लोग मन बना चुके हैं और वह मन टुटने वाला नहीं है। पूर्व में किसको जिताए थे और इस बार भी किस को जिताना है । उन्होंने कहा की जमुई विधायक श्रेसी सिंह जमुई के विकास के लिए निरंतर हम लोग से बात करती रहती है। हमारी सरकार के सभी मंत्रियों से मिलती हैं। और जमुई की समस्याओं को रखती है। उन्होंने कहां श्रेषी अपने पिताजी के नक्शे कदम पर चल रही हैं। जिस प्रकार उनके पिताजी ने जमुई को विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ाया। उसी करी को जमुई के विधायक श्रेशी सिंह आगे बढ़ने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा विकास के मामले में हम लोग सहयोग करेंगे। कार्यक्रम में शिरकत करने आए पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश, भाजपा उपाध्यक्ष पुतुल देवी, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभय यादव, भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह एवं तमाम जमुई जिला के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गण एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता गण इस कार्यक्रम में शिरकत किए। उपमुख्यमंत्री का स्वागत फूल माला व बैंड पार्टी के साथ किया गया । कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेता उपस्थित थे।
0 Response to "विपक्ष बिहार का विकास नहीं चाहती : तारकेश्वर"
Post a Comment